Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

Budaun सिटी मजिस्ट्रेट ने शुरू की वन स्टॉप सेंटर की जांच

StarUpNews:हिन्दी समाचार
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023, फ़रवरी 09, 2023 WIB Last Updated 2023-09-29T15:45:48Z
सिटी मजिस्ट्रेट ने शुरू की वन स्टॉप सेंटर की जांच

संवाददाता आकाश बाबू

बदायूं। महिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है। सेंटर से तीन दिन पहले एक लड़की पुलिस कर्मियों को चकमा देकर बाहर निकल गई थी। उसे दूसरे दिन शाम को तलाश करके लाया गया था। 

बदायूं। महिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है। सेंटर से तीन दिन पहले एक लड़की पुलिस कर्मियों को चकमा देकर बाहर निकल गई थी। उसे दूसरे दिन शाम को तलाश करके लाया गया था। इसमें किसकी लापरवाही रही। इसकी डीएम के आदेश पर जांच कराई जा रही है।

महिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर के हालात नहीं सुधर रहे हैं। यहां लगातार कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। अब तक यहां से तीन बार लड़कियां निकल कर बाहर जा चुकी हैं। एक मामले में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित भी किया जा चुका है और पूरे स्टाफ की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं।

अभी तीन दिन पहले एक लड़की सेंटर से निकलकर बाहर चली गई थी। उसे दूसरे दिन बरामद किया जा सका था लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इसे छिपाने की काफी कोशिश की। इसके बावजूद कर्मचारियों की लापरवाही सबके सामने आ गई। 
इस मामले को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने सेंटर में आने-जाने वाली लड़कियों के संबंध में सूचना मांगी है।
Komentar

Tampilkan

  • Budaun सिटी मजिस्ट्रेट ने शुरू की वन स्टॉप सेंटर की जांच
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज