Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बदायूं: संदिग्ध बुखार ने ली एक और युवक की जान, गाँव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023, अक्टूबर 24, 2023 WIB Last Updated 2023-10-25T06:49:15Z

बदायूं: संदिग्ध बुखार ने ली एक और युवक की जान, गाँव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम

बिल्सी तहसील के गांव उघैती गर्वी निवासी 28 वर्षीय गिरीश पुत्र वीरेंद्र की संदिग्ध बुखार के चलते उपचार के दौरान बीती रात मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई l मिली जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले युवक को बुखार आया था l परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुचे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया l हालत में सुधार न होने पर परिजन चंदोसी , मुरादाबाद, बरेली के बाद मेरठ लेकर पहुचे जहां एक निजी अस्पताल में रात लगभग 11 बजे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया l आज सुबह जैसे ही गाँव में शव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया l बताया जा रहा है कि बता 3 महीने पहले मृतक के पिता वीरेंद्र की भी बीमारी के चलते मौत हो चुकी है l
Komentar

Tampilkan

  • बदायूं: संदिग्ध बुखार ने ली एक और युवक की जान, गाँव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज