Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के सभागार में आयोजित हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम

बुधवार, 25 अक्टूबर 2023, अक्टूबर 25, 2023 WIB Last Updated 2023-10-25T14:55:40Z


बिसौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजया दशमी कार्यक्रम व शस्त्र पूजन बिसौली नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में रहे नगर संघ चालक प्रदीप रस्तोगी मुख्य वक्त तहसील प्रचारक बिसौली दाऊदयाल जी ने कहा अपनी परंपरा में अश्विन शुक्ल दशमी अक्षय स्फूर्ति शक्ति पूजा एवं विजय प्राप्ति का दिवस है। दैवी तथा दानवी प्रवृत्ति में संघर्ष तथा दैवी प्रवृत्ति द्वारा दानवी प्रवृत्ति पर प्राप्त विजय का यह एक दिव्योजज्वल प्रतीक है। किसी भी शुभ सात्विक तथा राष्ट्र गौरवकारी कार्य को प्रारंभ करने के लिए यह मुहूर्त सर्वोत्तम माना गया है। विजय की अदम्य प्रेरणा इसके द्वारा उत्पन्न होती है। यह उत्सव आसुरी शक्तियों पर दैवी शक्तियों की विजय का प्रतीक है।सतयुग में भगवती दुर्गा के रूप में दैवी शक्ति ने महिषासुर का मर्दन किया। त्रेता में श्री राम ने वनजातियों का सहयोग लेकर उन्हें संगठित कर दुष्ट रावण की आसुरी शक्ति का विनाश किया। द्वापर में इसी प्रकार श्री कृष्ण के मार्गदर्शन में दैवी शक्तियों ने आसुरी शक्तियों का विध्वंस किया।इस दिन शस्त्र पूजन की परंपरा है 12 वर्ष के वनवास तथा 1 वर्ष के अज्ञातवास के पश्चात पांडवों ने अपने शास्त्रों का पूजन इसी दिन किया था तथा उन्हें पुनः धारण किया था। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हिंदुत्व का स्वाभिमान लेकर हिंदू पद पादशाही की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी द्वारा सीमोल्लंघन की परंपरा का प्रारंभ इसी दिवस से हुआ था।रामलीला तथा दुर्गा पूजा को इस विजयशाली दिवस की पावन स्मृति लोक मानस में बनाए रखने की दृष्टि से ही मनाया जाता है।संघ दृष्टि से महत्व
संघ के लिए विजयदशमी का अत्यंत महत्व है परम पूज्य आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव राव बलराम हेडगेवार जी ने नागपुर में आश्विन शुक्ल दशमी संवत 1982 तदनुसार 27 सितंबर 1925 ई, के इसी दिन संघ कार्य की।उद्देश्य की पूर्ति हेतु संघ शक्ति संचय में लगा है ।यह शक्ति आज देश में फैली प्रभात, प्रौढ़, सांय व रात्रि शाखाओं तथा विश्व हिंदू परिषद हिंदू जागरण मंच विद्यार्थी परिषद भारतीय मजदूर संघ वनवासी कल्याण आश्रम,l भारतीय किसान संघ, विद्या भारती, आदि के रूप में प्रकट हो रही है।वर्तमान परिस्थितियों में हिंदू समाज की संगठित शक्ति ही सभी समस्याओं का एक अचूक निदान है।भारत माता की जय कार्यक्रम में रहे संघ के सभी जिला व्यवस्था प्रमुख राजेश, कण्ड संघचालक प्रेम प्रकाश, जिला विद्यार्थी प्रमुख विपुल, खण्ड कार्यवाह नीरज, आसफपुर खण्ड कार्यवाह राजेश राणा, नगर कार्यवाह शिवम दुष्यंत सत्यदेव जसदीप सचिन रवि कांत वेदराम भगवान सिंह गंगा प्रसाद निखिल प्रभात पंकज अर्जुन रुद्र आदि मौजूद रहे।
Komentar

Tampilkan

  • सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के सभागार में आयोजित हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज