Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बीस दिन बाद जमीन से खोदकर निकाला मासूम का शव पोस्टमार्टम को भेजा, मुकदमा दर्ज

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023, अक्टूबर 05, 2023 WIB Last Updated 2023-10-05T17:41:42Z


बदायूं,  रुदायन ll 5 अक्टूबर ll 
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार बिल्सी और इस्लामनगर थाना पुलिस ने नगर पंचायत रुदायन में बीस दिन पहले ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई बच्चे की मौत के मामले में आज 5 अक्टूबर को मासूम का शब जमीन से खोदकर निकाला, और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है  
मिली जानकारी के अनुसार इस्लामनगर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत रुदायन में बीते 15 सितंबर को ट्रैक्टर से हुई दुर्घटना में किशोर की मौत मामले में लगभग तीन सप्ताह बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए शव को जमीन से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । मृतक की मां द्वारा पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई थी। 
विगत 15 सितंबर को रुदायन निवासी ,के एम इंटर कालेज इस्लामनगर में शिक्षक बृजेश कुमार सिंह का सात वर्षीय पुत्र अभिनव सिंह की घर के बाहर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे उसके सर में गंभीर चोट आई । रुदायन के चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, चंदौसी ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब पड़ोस का ही एक व्यक्ति अपने दलान में से तेज गति से ट्रैक्टर निकल रहा था। तभी मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई l
पुलिस के अनुसार पहले परिजनों ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई। ना ही उस समय शव का पोस्टमार्टम कराया गया। लेकिन बाद में मां द्वारा उच्च अधिकारियों से दोषी चालक के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई गई। आला अधिकारियों निर्देश के पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गार्गी तोमर पत्नी बृजेश कुमार गौतम की शिकायत पर रुदायन के ही रहने वाले ट्रैक्टर चालक कुंवरपाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है l
थाना अध्यक्ष हरेंद्र सिहं व चौकी इंचार्ज तिलक राम ने बताया कि मृत बच्चे के परिजन हादसे के बाद न तो थाने आये थे न चौकी पर आये थे l सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस फोर्स भेजा गया था लेकिन परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्यवाही करने से मना कर दिया था और परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली बाद मे बच्चेे का दफन कर दिया l
Komentar

Tampilkan

  • बीस दिन बाद जमीन से खोदकर निकाला मासूम का शव पोस्टमार्टम को भेजा, मुकदमा दर्ज
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज