बदायूं ll कछला ll आज दिनांक 6 अक्टूबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन के जन्मदाता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन पर भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर जोगेंद्र सिंह की अगवाई में ग्राम पंचायत सरौता पर पंचायत की गई तथा मिष्ठान वितरण किया गया ग्राम पंचायत सरौता में कार्यकर्ताओं ने गायों की समस्या पर सवाल उठाए ग्राम पंचायत सरौता में लगभग 100 घुमंतू पशु है जिससे सभी फसलें चौपट हो गई हैं इसी तरह से क्षेत्र में गायों का बहुत बड़ा आतंक है l उच्च अधिकारियों को अवगत कराना है की इन गायों की व्यवस्था अति शीघ्र कराई जाए नहीं तो किसान घर से बेघर हो जाएगा l इधर गंगा की बाढ़ से किसानों का गन्ना लगभग 60% के करीब सड़ चुका है l गांव में बिजली की समस्या रहती है भदरौल फीटर से सरौता गांव के लिए सप्लाई पूरी नहीं मिल रही है पंचायत में सोमवीर, नत्थू लाल वर्मा, राजेश कुमार सिंह, सुधीश कुमार सिंह, सुखपाल सिंह, जगपाल सिंह, दीन मोहम्मद, दिनेश चौहान आदि किसान उपस्थित रहे हैं ।।।
ब्यूरो चीफ बदायूं
यश तोमर