बदायूं ।। आज 6 अक्टूबर, 2023 आज प्रांतीय आवाहन पर पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों न्यूज़ वेबसाइट न्यूज़किल के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रवीर पुरकायस्थ और इनसे जुड़े पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा छापामारी की गई साथ ही उनके मोबाइल लैपटॉप कंप्यूटर और इलेक्ट्रिक सामान जप्त कर लिए गए इस अलोकतांत्रिक घटना के विरोध में जिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार को दिया इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों को अलोकतांत्रिक घटना का विरोध करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यह चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित प्रेस और मीडिया की स्वतंत्रता पर बहुत बड़ा हमला है और कार्यक्रम में सुमन शाक्य अकील अहमद अकबर अहमद डम्पी सचिव युवा कांग्रेस हरवीर सिंह, शेर अली, वीरेंद्र कुमार शराफत हुसैन, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं ।।
रिपोर्ट यश तोमर
ब्यूरो चीफ बदायूं