Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

कुंदावली में नागरिक सुरक्षा बल के नेतृत्व में निकाली गई गोगा जाहरवीर की कलश यात्रा, भण्डारे का हुआ आयोजन

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023, अक्टूबर 24, 2023 WIB Last Updated 2023-10-24T08:03:42Z
गाँव कुंदावली में नागरिक सुरक्षा बल के सौजन्य से निकली गईं गोगा जाहरवीर की कलश यात्रा, भण्डारे का किया गया आयोजन, गत रात्रि में हुआ था ज्योति जागरण


जनपद बदायूँ के गाँव कुंदावली में हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी गाँव वालों के द्वारा नागरिक सुरक्षा बल के सौजन्य से जाहरवीर बाबा की कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें कुंदावली से शुरू हुई कलश यात्रा मेंन सड़क इस्लामनगर बिल्सी रोड से राजपुर रोशन नगर होती हुई ईखखेड़ा स्थित जाहरवीर मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। जहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहाँ पर ईखखेड़ा के मंदिर पर रात्रि में ज्योति जागरण का आयोजन हुआ । कलशयात्रा गाजेबाजे के साथ निकली गईं। जाहरवीर गोगा मंदिर के महंत लोकपाल (गुरूजी) की अगुवाई में गाँव के सदस्यों द्वारा मंगलवार दिनांक 24/10/2023 को जाहरवीर कलशयात्रा यात्रा निकाली गयी। छोटे - छोटे बच्चे हाथों में ध्वज लेकर नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान भक्तों के अलावा नगर, क्षेत्र व राष्ट्र के विकास एवं जनकल्याण की कामना की गयी।इस मार्ग से निकली गईं कलशयात्रा यात्रा मंगलवार को दिन में करीब 11:30 बजे शुरू हुई कलशयात्रा यात्रा गाँव के महंत लोकपाल बाबा के घर से मुख्य मार्ग इस्लामनगर बिल्सी रोड़ होती हुई राजपुर चौराहे पर पहुंची। जहां से गोगा जाहरवीर मंदिर ईखखेड़ा पर पहुंचकर समाप्त हुई।और राजपुर रोशन नगर में सभी भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी थी। यात्रा में काफ़ी संख्या में भक्तगण शामिल थे। जो बाबा के गीतों पर नाचते गाते व झूमते हुए चल रहे थे।महंत लोकपाल बाबा ने बताया कि यात्रा के समापन के बाद ईखखेड़ा जाहरवीर बाबा के मंदिर पर हर साल की तरह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें गाँव तथा क्षेत्रवासियों का महा सहयोग रहता है।जिसमें अधिक से अधिक लोगों के लिए प्रसाद का इंतजाम किया गया जाता है। यात्रा के समापन के बाद शुरू हुए भंडारे में भक्तगण एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग प्रसाद लेकर खा रहे थे । इस महा उत्सव के मोके पर काफ़ी संख्या में गाँव एवं क्षेत्रवासी रहे मौजूद।
Komentar

Tampilkan

  • कुंदावली में नागरिक सुरक्षा बल के नेतृत्व में निकाली गई गोगा जाहरवीर की कलश यात्रा, भण्डारे का हुआ आयोजन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज