Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

जरीफनगर थाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, शराबबंदी के दौरान पुलिस ने 20 कट्टे देसी शराब के साथ सेल्समेन गिरफ्तार

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023, अक्टूबर 02, 2023 WIB Last Updated 2023-10-03T07:05:39Z


 आज 2 अक्टूबर को शासनादेश के तहत शराब के ठेके बंद होने का आदेश था l जरीफ नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की और मौके पर प्लास्टिक के 20 कट्टे जिनमें 900 देसी शराब के पाउच भरे हुए थे l मिली जानकारी के अनुसार शराब ठेके का सेल्समेन राकेश कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी नाधा थाना जरीफ नगर शराबबंदी के आदेश की अवहेलना करते हुए अन्यत्र स्थान पर शराब बेच रहा था l इसके संबंध में मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी राकेश कुमार व उप निरीक्षक हरिभान सिंह ने मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मौके से देशी शराब के पाउच से भरे हुए 20 प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए और सेल्समैन अभियुक्त राकेश कुमार को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की l
Komentar

Tampilkan

  • जरीफनगर थाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, शराबबंदी के दौरान पुलिस ने 20 कट्टे देसी शराब के साथ सेल्समेन गिरफ्तार
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज