Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

तीस फिट गहरे कुंए में गिरी गाय को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकाला बाहर

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023, अक्टूबर 02, 2023 WIB Last Updated 2023-10-03T06:24:03Z

बिल्सी के मोहल्ला नंबर 6 वोडाफोन टावर के पीछे स्थित कुएं में एक गाय गौवंश से लड़ते लड़ते कुएं में जा गिरी l सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 व बिल्सी कोतवाली पुलिस आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया l लगभग 30 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी दो स्थानीय लोगों को रस्सी के माध्यम से कुएं में नीचे उतारा गया और जेसीबी की मदद से गाय को सकुशल बाहर निकाला l
मिली जानकारी के अनुसार बिल्सी के मोहल्ला नंबर 6 वोडाफोन टावर के पीछे कुएं के पास रात्रि के समय छुटा गोवंश आपस में लड़ रहे थे l उनमें से एक गाय उसी समय कुएं में जा गिरी l जिसको वहां के स्थानीय लोगों ने सुबह देखा इसकी सूचना पीआरबी 112 को दी गई l पीआरबी पर तैनात कांस्टेबल जितेंद्र यादव अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और सूचना कोतवाली में दी इसके तत्पश्चात कांस्टेबल उमाशंकर जादौन मौके पर पहुंचे और वहां की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया l लगभग 25 से 30 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी दो स्थानीय लोगों को रस्सी के माध्यम से कुएं में नीचे उतर गया और सब कुशल गाय को रस्सी से बांधते हुए जेसीपी द्वारा गाय को सकुशल बाहर निकल गया l इसमें राष्ट्रीय बजरंग दल एवं स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा l

अखिलेश सोलंकी की रिपोर्ट 
Komentar

Tampilkan

  • तीस फिट गहरे कुंए में गिरी गाय को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकाला बाहर
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज