भैंस की हत्या के मामले में आवारा सांड पर दर्ज हुई एफआईआर
चौंकिएगा नहीं एक ऐसा ही अनोखा मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया हैं। जिसमें हत्या का आरोपी आवारा सांड हैं, जिसके खिलाफ FIR लिखी गई है हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली ।
आपको बता दें हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली में एक किसान ने एक सांड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान का आरोप है कि सांड़ ने उसकी भैंस को उठाकर कुएं में फेंक दिया। भैंस की पानी में डूबने से मौत हो गई।
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव तुर्तीपुर में 14 अक्तूबर की दोपहर गांव में आवारा सांड़ ने भैंस को सींगों पर उठाकर कुएं में फेंक दिया। भैंस डूबकर मर गई। सांड़ के खिलाफ किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्रीपाल पुत्र मानसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी भैंस खेतों में चर रही थी। तभी पास घूम रहे छुट्टा सांड़ ने भैंस को रौंदना शुरू कर दिया। भैंस इधर-उधर भागी, लेकिन सांड़ ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे सींगों पर उठाकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने भैंस के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
आवारा साउंड पर फिर का ही अनोखा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है
भले ही किसी को इस बात पर विश्वास ना हो रहा हो लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह बात बिल्कुल सही है l