Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बदायूं : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में हुई पति की मौत पत्नी और सास घायल

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023, अक्टूबर 20, 2023 WIB Last Updated 2023-10-21T05:14:01Z

बदायूं : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में हुई पति की मौत पत्नी और सास घायल
संभल जनपद की गुन्नौर तहसील के गांव घौंसली वाहन निवासी मानसिंह पुत्र सोहन सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष अपनी पत्नी व सास के साथ मोटरसाइकिल से उघैती थाना क्षेत्र के गांव खंडुआ अपनी ससुराल आ रहा था l तभी इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लहपुर के समीप बदायूं बिजनौर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी l जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए l राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को रुदायन सीएचसी पर भर्ती कराया l जहां चिकित्सकों ने मान सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला और सास का उपचार जारी है l सूचना पर पहुंची इस्लामनगर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है l
व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है l
  

Komentar

Tampilkan

  • बदायूं : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में हुई पति की मौत पत्नी और सास घायल
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज