सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में मिशन शक्ति के चौथे चरण में कालेज की छात्राओं ने रैली निकाल कर महिलाओं और बेटियों को जागरूकता का संदेश दिया और सरकार की योजनाओं से लेकर महिला अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जागरूक करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई मिशन शक्ति योजना का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में महिलाओं के प्रति सरकार की ओर से चलाई गई विशेष सुरक्षा योजना डायल-181, 112, 1090, समेत पाक्सो, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, महिला सुरक्षा आदि के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि अपने क्षेत्र में सभी बालिकाओं, महिलाओं, छोटी बच्चियों को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया जाए। कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध है।कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, किशोरी, शिक्षा, सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। रैली में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी शहादत बख्श,विपलप भारती,प्रवीण मिश्रा,डॉ प्रमोद शर्मा,अश्वनी शर्मा,परवेज आलम सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं