सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मोमबत्ती जलाकर शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य लेकर मतदाताओं को जागरूक करने उद्देश्य जागरूकता रैली निकाली और उन्होंने मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया। मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की और कहा कहा कि जिस तरह से यह मोमबत्ती रोशनी फैला रही है, उसी तरह से आपका एक-एक वोट इस देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभाएगा l