Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में मनाया गया संविधान निर्माता बाबा साहब डॉo भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

बुधवार, 6 दिसंबर 2023, दिसंबर 06, 2023 WIB Last Updated 2023-12-06T12:41:29Z
बदायूं ,6, दिसंबर, 2023। आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत के संविधान रचयिता परम आदरणीय भीमराव अंबेडकर बाबा साहब का परिनिवार्ण दिवस मनाया गया, जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में गद्दी चौक स्थित अंबेडकर पार्क पर पहुंचे जहां पर की उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की उपस्थित कांग्रेस जनों ने वहां पर बाबा साहब के सम्मान में राष्ट्रगान गाकर उन्हें याद किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ओमकार सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने जो संविधान भारत देश का बनाया है लगभग वही बातें कांग्रेस के अपने संविधान में भी है और आज हम सबको उनके पर निर्वाण दिवस पर यही शपथ लेनी चाहिए कि हम लोग बाबा साहब के बताए हुए सिद्धांतों पर चलते रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य मुन्ना लाल सागर ने कहा कि आज बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर हमको देश के संविधान की रक्षा करने के लिए सौगंध लेनी चाहिए । इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव राठौर महासचिव इगलास हुसैन,जिला सचिव अशोक कश्यप, जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उपासना सिंह से ने भी गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए बाबा साहब को नमन किया। कार्यक्रम में जिला एससी एसटी कांग्रेस के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, ब्लॉक कांग्रेस सलारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत, उसैहत नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष टिंकू सिंह रामकुमार सिंह, प्रेमलता ,योगेश कुमार सिंह ,लीलाधर, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे, गोष्ठी का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने किया।
Komentar

Tampilkan

  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में मनाया गया संविधान निर्माता बाबा साहब डॉo भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज