Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

कौशल विकास से होगाआत्म निर्भर भारत का निमार्ण-मुकेश शर्मा "प्रधानाचार्य" हंस वाहिनी इंटर कॉलेज उघैती

शनिवार, 6 जनवरी 2024, जनवरी 06, 2024 WIB Last Updated 2024-01-07T03:36:02Z
*कौशल विकास से होगाआत्म निर्भर भारत का निमार्ण-मुकेश शर्मा*

बिसौली/बदायूँ-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित विशेष शिविर के दूसरे दिन ग्राम रायपुर खुर्द में दूसरे दिन के संपूर्ण कार्यक्रमों को दो सत्रों में विभाजित किया गया। प्रथम सत्र का प्रारंभ सारे “जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा” लक्ष्य गीत एवं “हम होंगे कामयाब” गीत से हुआ।


 पूर्व कार्यक्रम अधिकारी शहादत बख्श ने “मुझको नहीं तुझको ” पर बात की । उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत के निर्माण मे सबसे पहले आप लोग अपने कौशल को पहचाने, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति के अंदर कोई ना कोई प्रतिभा छिपी होती है ।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नौकरियां कम हो रहीं है और हमको कौशल के सहारे आगे बढ़ना है।साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर होने के लिए वीडियो मेकिंग के कौशल को सिखाया,और बताया कि वर्तमान समय में लोग शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मनोरंजन के क्षेत्र में वीडियो मेकिंग की दक्षता हासिल कर खूब पैसा कमा रहे हैं।

 शिविर के दूसरे सत्र में हँसवाहनी इंटर कालेज उघेति के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर होने का अर्थ है, अपनी जीविका को चलाने की योग्यता का विकास करना।

 काम छोटा या बड़ा नहीं होता। बड़ी बात आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना है। जब तक हम श्रम का सम्मान नहीं करेंगे तब तक हम आत्मनिर्भर नहीं होंगे ।शिविर में आराधना शर्मा,शिवानी शर्मा,नाजिया हसन,रश्मि सिंह,नन्दिता सहित आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
संचालन कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने किया।
Komentar

Tampilkan

  • कौशल विकास से होगाआत्म निर्भर भारत का निमार्ण-मुकेश शर्मा "प्रधानाचार्य" हंस वाहिनी इंटर कॉलेज उघैती
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज