बदायूं: राम भक्तों ने घर-घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत और पत्रक बांटे
श्री रामजन्मभूमि मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में अयोध्या से आये पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्वदेशपुर में रामभक्तों की टोली के साथ अक्षत वितरण किए l
उन्होंने घरों में पूजित अक्षत और पत्रक देकर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली मनाने की अपील की l उन्होंने कहा कि 500 से अधिक वर्षों के संघर्ष के बाद यह शुभ घड़ी आई है जो राम मंदिर बन रहा है l
इस अवसर पर सनोज शर्मा जिलाकार्यसमिति सदस्य भाजपा, स्वयंसेवी मुनीश शर्मा, मनोज शर्मा, मोनित, रजनीश के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे l