बदायूं समाचार
*हर्षवर्धन बने प्रदेश उपाध्यक्ष*
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षा गृह में चुनाव अधिकारी केडी मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुआ है चुनाव में जनपद बदायूं के विकासखंड वजीरगंज के ग्राम सिसईया निवासी हर्षवर्धन को सर्वसम्मत से निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर विद्युत विभाग के निविदा/संविदा कर्मियों ने फूल माला पहनकर स्वागत किया और दूरभाष पर बधाई दी हैl