समाजवादी पार्टी को लगा एक बड़ा झटका समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र सिंह तोमर भाजपा में हुए शामिल l आपको बता दें समाजवादी पार्टी की नीतियों से नाराज होकर ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने बीते दिनों राष्ट्रीय सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था l
तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवाद पार्टी को छोड़कर आखिर ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर आखिर किस पार्टी का दामन थामेंगे l भाजपा ज्वाइन करते ही उन्होंने बदायूं लोकसभा सीट जीतने की राह आसान कर दी है ऐसा क्षेत्र में चर्चा का विषय है l क्योंकि ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गांव मिठनपुर के निवासी है और जमीनी स्तर से जुड़े हुए नेता है l भले ही राजनीति में वह ज्यादा दिलचस्पी न रखते हो लेकिन हर जरूरतमंद की मदद करना मजलूमों की सेवा करना उनका पेशा बन चुका है l
शायद यही वजह है कि आज हर जाति हर वर्ग हर धर्म का व्यक्ति उनसे जुड़ा हुआ है और उनके लिए हर समय समर्पित रहता है l पूर्व केंद्रीय मंत्री पर पांच बार सांसद रहे सलीम इकबाल शेरवानी के योगेंद्र सिंह तोमर बेहद करीबी हैं और उनका दाहिना हाथ जाने जाते हैं l वैसे भी बदायूं लोकसभा क्षेत्र की बिल्सी विधानसभा क्षत्रिय बाहुल्य सीट है ऐसे में एक ऐसे क्षत्रिय नेता की भारतीय जनता पार्टी को बहुत आवश्यकता थी l क्योंकि जो नेतृत्व करने की क्षमता योगेंद्र सिंह तोमर में दिखी शायद ही वह किसी नेता में देखी जा सकती है l हालांकि विधानसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी चर्चा रही थी कि योगेंद्र सिंह तोमर को बिल्सी विधानसभा से टिकट दिया जाएगा लेकिन किन्हीं कर्म के चलते उनका टिकट नहीं हो पाया l शायद इसकी एक बजह सलीम इकबाल शेरवानी भी रहे l बताया जाता है कि सलीम इकबाल शेरवानी ने महान दल के केशव देव मौर्य के पुत्र को यहां का प्रत्याशी बनाने की पहल की और वह कामयाब भी रहे l लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा सांसद न बनाया जाना कुछ अन्य बेहद खराब नीतियों को लेकर सलीम इकबाल शेरवानी के साथ राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र सिंह तोमर ने भी इस्तीफा दे दिया था l गाँव मिठनपुर निवासी ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 1990 में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने उन्हें राजनीति में प्रवेश कराया श्री तोमर राजनीति में प्रवेश करते ही उन्होंने अपनी सक्रियता बढ़ा दी ग्राम से प्रारंभ की गई समाज सेवा धीरे-धीरे क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में बढ़ती चली गई श्री तोमर द्वारा की गई समाज सेवा के चलते क्षेत्र के लोगों का काफिला धीरे-धीरे उनसे जुड़ता चला गया श्री तोमर ने इस दौरान क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्य करते हुए अपनी पहचान बडाई गांव से चला कारवां धीरे-धीरे बदायूं जनपद संभल जनपद तथा अलीगढ़ की ओर पूछ कर गया श्री तोमर ने क्षेत्र में दर्जनों नेत्र चिकित्सा शिविर सैकड़ो की तादाद में गरीब निर्धन कन्या के विवाह कार्यक्रमों में जहां सहयोग किया वहीं सैकड़ो बीमार लोगों को दिल्ली अलीगढ़ ले जाकर उनका उपचार भी कराया उनके सहयोग से सैकड़ो गरीब जो कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे उनके सहयोग ने उन्हें जीवन दान दिलाने में अहम भूमिका अदा की दर्जनों ग्रामो में भूमि विवाद , पारिवारिक विवादो को दोनों पक्षों को बैठक समझौता कराया यही नहीं न्यायालय में चल रहे कई वादों में आपसी रजामंदी कराकर समझौता कराया समझौता कराने से दोनों ही पक्ष उनकी जय जयकार करते नजर आए श्री तोमर ने क्षेत्र में सैकड़ो की तादाद में गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी शिक्षा का पूरा खर्च उन्होंने उठाया के अलावा उन्होंने अपने ग्राम व पड़ोसी ग्रामों में अपने निजी कोष से सड़कों का निर्माण तथा पेयजल की व्यवस्था भी कराई वहीं कई स्थानों पर उन्होंने शौचालय का भी निर्माण कराया श्री तोमर क्षेत्र में गरीब परिवारों की कन्याओं की होने वाली शादी समारोह में भी शिरकत करते रहते हैं तथा क्षेत्र के लोगों के दुख सुख में हमेशा भागीदारी सुनिश्चित करते हैं यही कारण है की श्री तोमर जब भी क्षेत्र में जिस क्षेत्र में जाते हैं वहां हजारों की तादाद में उनके समर्थक जय जयकार करते हुए उनके पीछे चल देते हैं उनके साथ उनके समर्थकों का हमेशा हम रहता है यही कारण है की श्री तोमर की क्षेत्र की जनता से जुड़े लगाब को देखकर क्षेत्र के अनेक दिग्गज राजनीतिक लोग उनसे द्वेष भावना रखते हैं परंतु वह उनकी द्वेष भावना की कोई परवाह नहीं करते सिर्फ समाज सेवा मानव सेवा करना अपना धर्म समझते रहते हैं l
योगेंद्र सिंह तोमर के भाजपा ज्वाइन करते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है l