बदायूं : आज 22 अक्टूबर दिन रविवार को इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी अवनीश पुत्र भगवान दास की तीन भैंस और एक गाय की हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से दर्दनाक मौत हो गई l पशुपालन अवनीश पुत्र भगवान दास ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी है l मिली जानकारी के अनुसार घर के ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन का तार अचानक घर में बंधे कर जानवरों के ऊपर टूट कर गिर गया की चार पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई l बता दें बिजली विभाग की लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन ज़िम्मेदार बेखबर बने हुए हैं l एक साथ चार पशुओं की मौत से पशुपालक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है l