मुंडिया धुरेकी। नगर में श्रीरामलीला बड़ा मंदिर ठाकुरद्वारा कमेटी के तत्वाधान में श्रीराम नवमी के उपलक्ष में भव्य श्रीराम बरात निकाली गई जिसमें दर्जन भर से अधिक सुंदर सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया बैंड बाजे डीजे ढोल नगाड़े के साथ साथ राधा कृष्णा झांकी का प्रदर्सन जोरदार रहा। श्रीराम बरात नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गयी। सभी सदस्यों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया शेरबली माता, भगवान श्रीराम दरबार की झांकियों के साथ साथ शिव पार्वती नृत्य और राधा कृष्ण नृत्य और काली माता का अखाड़ा बड़ी जोर शोर के साथ निकला गया। राम बरात का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया कमेटी अध्यक्ष श्री घासीराम शर्मा जी ने श्रीराम बरात की शोभा यात्रा का उद्घाटन कर रवाना किया इस अवसर पर कमेटी के सदस्य पंकज पाठक, अजय कुमार शर्मा, दीपक मिश्रा, दर्पण गुप्ता, अमित शर्मा, राहुल विश्वकर्मा, विनोद शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, अमित मिश्रा वकील,कन्हैया लाल, गर्वित मिश्रा, संजय शर्मा व कल्लू शर्मा आदि सदस्यों का बहुत सहयोग रहा। सुरक्षा की दृष्टि से थाना फैजगंज बेहटा पुलिस प्रशासन का विशेष योगदान रहा।