Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

मजदूर की मुर्गा बनाकर बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद उठी करवाई की मांग

बुधवार, 4 अक्टूबर 2023, अक्टूबर 04, 2023 WIB Last Updated 2023-10-04T13:23:41Z
गिड़गिड़ाता रहा मजदूर नहीं पसीजा ठेकेदार का दिल

बिसौली समाचार
जनपद बदायूं उ.प्र

*राष्ट्रीय दलित,पिछड़ा,अल्पसंख्यक फेडरेशन ने जिलाधिकारी बदायूं को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसौली को दिया*

गंगा एक्सप्रेस-वे का काम प्रगति पर है सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इसका उद्घाटन करना चाहती है इसीलिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा हैl इसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोरों पर है जनपद बदायूं में विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रोजाना हजारों मजदूर कार्य कर रहे हैं मजदूरों ने बताया कि किसी भी कंपनी ने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय बदायूं से लाइसेंस नहीं लिया है और किसी भी कर्मचारी का श्रम विभाग के कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है यहां तक कि इनका इ.पी.एफ भी जमा नहीं किया जा रहा है इसके अलावा ई.एस.आई (स्वास्थ्य कार्ड)की सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई है और समय से न्यूनतम मजदूरी के अनुसार मजदूरी भी नहीं दी जा रही है प्रदेश सरकार लगातार जीरो टालरेंस की बात कर रही हैl प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां और पेटी ठेकेदार सरकार को ठेंगा दिखाकर मजदूरों का जमकर आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं हाल ही की बात है कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर काम करने वाले मजदूर विजय वीर पुत्र बिहारी लाल निवासी ग्राम गौछ जिला फिरोजाबाद तथा दूसरे साथी मजदूर राजू सरोज ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर K.T.L. इंफ्रा कंपनी के पेटी ठेकेदार सुरेंद्र जोकि राजस्थान का रहने वाला है से मजदूरी के रुपए मांगे मजदूरी के रुपए मांगने पर पर ठेकेदार के द्वारा मजदूर विजयवीर और राजू सरोज पर चोरी का इल्जाम लगाकर दिनांक 26 अगस्त 2023 को जनपद बदायूं उत्तर प्रदेश के थाना कुंवरगांव में बंद करा दिया दोनों मजदूरों के अनुसार वह थाने में 30 घंटे तक बंद रहेl दिनांक 28 अगस्त 2023 को पेटी ठेकेदार सुरेंद्र दोनों मजदूरों को थाने से छुड़ा कर ले आया और इसी दिन दोपहर में दोनों मजदूरों को ग्राम भैसामई के पास पुलिया न0 185 पर जहां यह मजदूर रहते हैं वहीं मजदूरों को मुर्गा बनाकर बेरहमी से मारा पीटा और अपने पैर भी छुवाये जिसकी किसी ने चुपके से बिडीयो बना ली थी जिसमें आप देख सकते हैं कि ठेकेदार के द्वारा इतनी बेरहमी से मजदूरों को मारा पीटा है कि दोनों मजदूर गिड़गिड़ाते रहे और वह पीटता रहा जिसमें राजू सरोज नाम के मजदूर का एक हाथ भी फैक्चर हुआ था लेकिन बेरहम ठेकेदार दोनों मजदूरों से लगातार काम कराता रहा किसी तरह मजदूर राजू सरोज ने वहां से निकल कर अपने हाथ का इलाज करवाया है वायरल बिडीयो देखने के बाद राष्ट्रीय दलित,पिछड़ा,अल्पसंख्यक, फेडरेशन ने उक्त घटना की घोर निन्दा करते हुए जिलाधिकारी बदायूं के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसौली से दूरभाष पर बात होने के उपरांत उनके स्टेनो जहीर अहमद को दिया मजदूरों के साथ मारपीट करने वाले ऐसे बेईमान,बेरहम ठेकेदार पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की हैंl ज्ञापन देने वालों में फेडरेशन के अध्यक्ष ई.हर्षवर्धन,महामंत्री हरीश चंद्र यादव,अभय सिंह यादव, धीरेंद्र कुमार सिंह, एडवोकेट योगेश कुमार सिंह यादव,सरनाम सिंह, रनवीर यादव,चरन सिंह मौर्य, श्याम बाबू शर्मा, पिंटू यादव आदि मौजूद रहे।
By.... हर्षवर्धन बिसौली
Komentar

Tampilkan

  • मजदूर की मुर्गा बनाकर बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद उठी करवाई की मांग
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज