बदायूं: 4 अक्टूबर
जरीफ नगर ll संदिग्ध परिस्थितियों में गांव भीमपुर के खेतिहर इलाके में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही आनन फानन में जरीफ नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे l मृतक की शिनाख्त जनपद अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के गांव किरतोली निवासी टिंकू पुत्र रामजीलाल उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई l मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं l