Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

कछला गंगा घाट पर शवदाहगृह में गंगा समग्र की प्रेरणा एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से शवदाह प्रारम्भ

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023, अक्टूबर 02, 2023 WIB Last Updated 2023-10-03T02:44:50Z

कछला गंगा घाट पर शवदाहगृह में गंगा समग्र की प्रेरणा एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से शवदाह प्रारम्भ 

रिपोर्ट यश तोमर 
कछला बदायूं 

2 अक्टूबर पर गांधी जी की 154वी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को समर्पित करते हुए गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने भागीरथ घाट कछला पर गंगा किनारे खुले में हो रहे शवदाह को रोकने हेतु नवनिर्मित शवदाहगृह में आज से शवदाह को प्रारम्भ कराया, लंबे समय से गंगा समग्र एवम पर्यावरण को समर्पित विभिन्न संगठनों की मांग थी कि खुले में शवदाह न हो, विभिन्न बीमारियों से मृत शवों को गंगा में नहलाने से रासायनिक दवाए एवम शव के अपशिष्ट रसायन गंगा में मिल जाते है जो गंगाजल को प्रदूषित एवम महामारी को फैलाने का कारण बन सकते ह बरसात के दिनों में रास्ता खराब हो जाने बारिश में भीगते हुए शव दाह करने और ईंधन गीला होने की समस्या से भी निजात मिलेगी, आज जनसामान्य ने सहयोग करते हुए पहले ही दिन आधे दर्जन से अधिक शवों की अंत्येष्ठि शवदाहगृह में की एक भी शव गंगा किनारे नही जलाया गया
गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट पर स्वच्छ्ता अभियान चलाकर आये श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। 
गंगा समग्र जिला संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश लोनिया, भाजपा जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर, गंगा भाग प्रमुख अशोक तोमर, घाट आयाम प्रमुख नीरज शर्मा, यतेंद्र पुंडीर आदि उपस्थित रहे हैं ।
Komentar

Tampilkan

  • कछला गंगा घाट पर शवदाहगृह में गंगा समग्र की प्रेरणा एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से शवदाह प्रारम्भ
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज