Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए जाति जनगणना के आंकड़ों ने बढ़ाई हलचल, अखिलेश यादव ने कहा ये....

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023, अक्टूबर 02, 2023 WIB Last Updated 2023-10-03T01:53:13Z


भाजपा सरकार राजनीति छोड़े और देशव्यापी जातिगत जनगणना करवाए - अखिलेश यादव 

लखनऊ ll बिहार की जाति जनगणना को लेकर जारी किए गए आंकड़ों ने राजनैतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं मचाई हलचल, इसको लेकर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक्स पर अखिलेश यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना 85-15 के संघर्ष का नहीं बल्कि सहयोग का नया रास्ता खोलेगी l 
उन्होंने लिखा कि बिहार जाति आधारित जनगणना प्रकाशित : ये है सामाजिक न्याय का गणतीय आधार।

जातिगत जनगणना 85-15 के संघर्ष का नहीं बल्कि सहयोग का नया रास्ता खोलेगी और जो लोग प्रभुत्वकामी नहीं हैं बल्कि सबके हक़ के हिमायती हैं, वो इसका समर्थन भी करते हैं और स्वागत भी।जो सच में अधिकार दिलवाना चाहते हैं वो जातिगत जनगणना करवाते हैं। भाजपा सरकार राजनीति छोड़े और देशव्यापी जातिगत जनगणना करवाए। 

जब लोगों को ये मालूम पड़ता है कि वो गिनती में कितने हैं तब उनके बीच एक आत्मविश्वास भी जागता है और सामाजिक नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ एक सामाजिक चेतना भी, जिससे उनकी एकता बढ़ती है और वो एकजुट होकर अपनी तरक़्क़ी के रास्ते में आनेवाली बाधाओं को भी दूर करते हैं, नये रास्ते बनाते हैं और सत्ताओं और समाज के परम्परागत ताक़तवर लोगों द्वारा किए जा रहे अन्याय का ख़ात्मा भी करते हैं। इससे समाज बराबरी के मार्ग पर चलता है और समेकित रूप से देश का विकास होता है। जातिगत जनगणना देश की तरक़्क़ी का रास्ता है।

अब ये निश्चित हो गया है कि PDA ही भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेगा। 

Komentar

Tampilkan

  • बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए जाति जनगणना के आंकड़ों ने बढ़ाई हलचल, अखिलेश यादव ने कहा ये....
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज